1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रजत शर्मा ने चमोली आपदा पीड़ितों की मदद कर राष्ट्र प्रेम की सराहनीय मिसाल कायम की: स्वामी रामदेव

रजत शर्मा ने चमोली आपदा पीड़ितों की मदद कर राष्ट्र प्रेम की सराहनीय मिसाल कायम की: स्वामी रामदेव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 18, 2021 09:34 am IST,  Updated : Feb 18, 2021 09:37 am IST

योग गुरु स्वामी रामदेव ने इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा की ओर से उत्तराखंड के चमोली आपदा पीड़ितों की मदद के लिए 64 लाख रुपए की मदद को राष्ट्र प्रेम की सराहनीय मिसाल बताया है।

रजत शर्मा ने चमोली आपदा पीड़ितों की मदद कर राष्ट्र प्रेम की सराहनीय मिसाल कायम की: स्वामी रामदेव- India TV Hindi
रजत शर्मा ने चमोली आपदा पीड़ितों की मदद कर राष्ट्र प्रेम की सराहनीय मिसाल कायम की: स्वामी रामदेव Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: योग गुरु स्वामी रामदेव ने इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा की ओर से उत्तराखंड के चमोली आपदा पीड़ितों की मदद के लिए 64 लाख रुपए की मदद को राष्ट्र प्रेम की सराहनीय मिसाल बताया है। उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि वे रजत शर्मा की मुहिम  (#ReliefWithRajatSharma) से जुड़कर त्रासदी पीड़ितों की मदद का बीड़ा उठाएं। उन्होंने रजत शर्मा को उनके 64वें जन्मदिवस पर बधाई भी दी है। 

योग गुरु स्वामी रामदेव ने ट्वीट कर अपने बधाई संदेश में रजत शर्मा को जन्मदिवस की बधाई देने के साथ ही चमोली आपदा पीड़ितों की मदद के लिए उनकी पहल की तारीफ की। उन्होंने कहा है कि त्रासदी पीड़ितों की मदद का बीड़ा हर देशभक्त को उठाना चाहिये। उन्होंने इंडिया टीवी पर प्रसारित 'योग के रंग स्वामी रामदेव के संग' कार्यक्रम में भी रजत शर्मा के दीर्घायु होने की कामना की।

उन्होंने 'योग के रंग स्वामी रामदेव के संग' कार्यक्रम में रजत शर्मा के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि रजत शर्मा पत्रकारिता धर्म के पुरोधा और सेवाधर्म, राष्ट्र धर्म के महानायक हैं। वे सबके लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं । मेरे लिए मार्गदर्शक की भी भूमिका में रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता धर्म, सेवाधर्म, राष्ट्र धर्म का पवित्रता से निर्वहन किया है। रजत जी ने 64 बसंत जीवन के पूर्ण किए हैं । उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' स्वामी रामदेव ने अपील की है कि लोग @rajatsharmafans और  #ReliefWithRajatSharma की मुहिम से जुड़ें। 

रजत शर्मा ने चमोली आपदा पीड़ितों की मदद कर राष्ट्र प्रेम की सराहनीय मिसाल कायम की: स्वामी रामदेव
Image Source : INDIA TVरजत शर्मा ने चमोली आपदा पीड़ितों की मदद कर राष्ट्र प्रेम की सराहनीय मिसाल कायम की: स्वामी रामदेव

स्वामी रामदेव ने कहा कि रजत शर्मा ने जीवन की शुरुआत अभाव, संघर्ष और चुनौतियों के साथ की थी। रजत शर्मा जी ने प्रमाणिकता के साथ, मूल्यों से समझौता किए बिना, शून्य से सृजन की यात्रा की है। स्वामी रामदेव ने कहा कि करोड़ों भारतीयों के लिए वे एक रोल मॉडल हैं। 

पढ़ें:- इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा की ओर से उत्तराखंड आपदा पीड़ितों के लिए 64 लाख रुपए की मदद

आपको बता दें कि इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने उत्तराखंड आपदा के पीड़ित मजदूरों के लिए 64 लाख रुपए की मदद दी है। उन्होंने अपने 64वें जन्मदिवस पर एक ट्वीट कर उत्तराखंड आपदा के पीड़ित मजदूरों के लिए सहायता राशि देने की बात कही। रजत शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा-शास्त्रों में कहा गया है 'अपने लिए तो सब जीते हैं, लेकिन जो परोपकार के लिए जिए,जीना उसी को कहते हैं“आज सबसे ज़्यादा ज़रूरत उत्तराखंड के पीड़ित मज़दूरों की है। 64वें जन्मदिन पर मैं उनके लिए  64 लाख रुपए का विनम्र योगदान दे रहा हूं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत