1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LNJP अस्पताल में एक ही नाम के दो शवों की अदला-बदली, हॉस्पिटल का लापरवाही से इनकार

LNJP अस्पताल में एक ही नाम के दो शवों की अदला-बदली, हॉस्पिटल का लापरवाही से इनकार

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 09, 2020 09:04 am IST,  Updated : Jun 09, 2020 09:04 am IST

एलएनजेपी अस्पताल ने सोमवार को माना कि एक ही नाम होने के कारण दो मरीजों के शव की ''गलत शिनाख्त'' हुई लेकिन दावा किया कि अस्पताल की तरफ से ''कोई लापरवाही'' नहीं थी। 

LNJP अस्पताल में एक ही नाम के दो शवों की अदला-बदली, हॉस्पिटल का लापरवाही से इनकार- India TV Hindi
LNJP अस्पताल में एक ही नाम के दो शवों की अदला-बदली, हॉस्पिटल का लापरवाही से इनकार Image Source : FILE

नई दिल्ली: एलएनजेपी अस्पताल ने सोमवार को माना कि एक ही नाम होने के कारण दो मरीजों के शव की ''गलत शिनाख्त'' हुई लेकिन दावा किया कि अस्पताल की तरफ से ''कोई लापरवाही'' नहीं थी। दिल्ली सरकार के एलएनजेपी अस्पताल में विशेष तौर पर कोविड-19 के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

अस्पताल ने कहा कि दोनों मरीज का नाम मोईनुद्दीन था और दोनों कोरोना वायरस संक्रमित थे और अस्पताल में इनकी मौत चार जून को ही हुई। यह मामला रविवार को उस समय सामने आया जब दूसरे मोईनुद्दीन के परिजन एलएनजेपी से जुड़े मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के शवगृह में शव लेने पहुंचे। 

हालांकि, ''पहले मोईनुद्दीन'' के परिजन तब तक छह जून को ''दूसरे मोइनुद्दीन'' को दफना चुके थे। सूत्रों ने बताया कि एक ही नाम होने के कारण संशय पैदा हुआ था। इसलिए बाद में दोनों परिवारों ने खुद ही आपस में बातचीत कर मामले को सुलझा लिया। 

एलएनजेपी अस्पताल ने सोमवार को एक बयान में कहा, ''इस मामले में अस्पताल की तरफ से कोई लापरवाही नहीं की गई। हालांकि, भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहरायी जाए, इसके लिए व्यवस्था में सभी संभव सुधार किए जाएंगे।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत