1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जमातियों ने बढ़ाई नेपाल की भी चिंता, निजामुद्दीन मरकज से भागकर गए 12 जमाती निकले पॉजिटिव

जमातियों ने बढ़ाई नेपाल की भी चिंता, निजामुद्दीन मरकज से भागकर गए 12 जमाती निकले पॉजिटिव

 Reported By: Nitish Chandra @NitishIndiatv
 Published : Apr 18, 2020 01:37 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 01:52 pm IST

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से भागकर ये सभी जमाती पूर्वी नेपाल के कस्बे उदयपुर की एक मस्जिद में छिपे हुए थे

Tablighi jamaat members of indian origin found coronavirus...- India TV Hindi
Tablighi jamaat members of indian origin found coronavirus positive in Nepal Image Source : AP

पटना। तबलीगी जमात के जमातियों की वजह से भारत में कोरोना वायरस तेजी से फैला है और अब भारत को पड़ौसी देश नेपाल में भी जमातियों की वजह से कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में स्थित तबलीगी जमात के निजामुद्दीन मरकज पर छापेमारी के दौरान वहां से भागकर नेपाल की मस्जिदों में छिपे 12 भारतीय जमातियों के कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव निकलने हैं जिस वजह से नेपाल में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

सूत्रों के अनुसार दिल्ली से भागकर नेपाल पहुंच वहां की मस्जिदों में छिपे 12 जमातियों के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से नेपाल में कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 30  हो गया है और इसमें 15 भारतीय जमाती हैं, आज 12 जमातियों की पुष्टि से पहले 3 अन्य भारतीय जमातियों का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया था। नेपाल के कुल 30 कोरोना वायरस मामलों में 19 मामले जमातियों के ही हैं जिनमें 15 भारतीय और 4 अन्य हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से भागकर ये सभी जमाती पूर्वी नेपाल के कस्बे उदयपुर की एक मस्जिद में छिपे हुए थे। इस घटना के बाद नेपाल की सरकार ने मस्जिद में बने क्वॉरंटीन सेंट को खाली कराकर उसे सील कर दिया है, इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी मस्जिदों को खाली कराया जा रहा है। नेपाल की मस्जिदों में जो भारतीय जमाती पकड़े गए हैं उनमें अधिकतर दिल्ली के रहने वाले हैं और बाकी यूपी और बिहार से हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत