1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तबलीगी जमात जाकिर नाईक की बी टीम: वसीम रिजवी

तबलीगी जमात जाकिर नाईक की बी टीम: वसीम रिजवी

 Written By: IANS
 Published : Apr 09, 2020 11:10 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 11:10 pm IST

डॉक्टरों के साथ मारपीट करने की जमातियों की खबर पर रिजवी ने कहा कि डॉक्टरों को परेशान करके उनका मनोबल कम करने की कोशिश की जा रही है। यह भी इन सभी तबलीगी जमातियों की साजिश का एक हिस्सा है। 

Wasim Rizvi- India TV Hindi
तबलीगी जमात जाकिर नाईक की बी टीम: वसीम रिजवी Image Source : ANI

लखनऊ. शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने तबलीगी जमात को भारत में प्रतिबंध लगने के बाद मलेशिया का रुख करने वाले जाकिर नाईक की बी टीम कहा और इसे कोरोना वायरस तेजी से फैलाने का जिम्मेदार माना है। उन्होंने कहा कि तबलीगी जमात जाकिर नाईक की बी टीम की तरह काम कर रही है। वसीम रिजवी ने गुरुवार को जारी अपने बयान में कहा कि जाकिर नाईक ने तबलीगी जमात की मदद से भारत में आत्मघाती हमले की साजिश रची है।

रिजवी का आरोप है कि तबलीगी जमात की साजिश हिंदुस्तान में एक लाख से ज्यादा लोगों को मारने की थी। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि तबलीगी जमात जाकिर नाईक की बी टीम की तरह काम कर रहा है। रिजवी ने कहा कि मुमकिन है कि इस साजिश में मलेशिया में रह रहे जाकिर नाईक भी शामिल हों। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मलेशिया के जमाती मिल रहे हैं, उससे जाकिर नाईक की साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता।

डॉक्टरों के साथ मारपीट करने की जमातियों की खबर पर रिजवी ने कहा कि डॉक्टरों को परेशान करके उनका मनोबल कम करने की कोशिश की जा रही है। यह भी इन सभी तबलीगी जमातियों की साजिश का एक हिस्सा है। वसीम रिजवी इससे पहले ईरान से एक फतवा मंगाकर इन तबलीगी जमातियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि ईरान के फतवे में यह कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति महामारी फैलाता है तो इसका जिम्मेदार वही होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत