1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ताज एक्सप्रेस ट्रेन में लगी मामूली आग, सभी यात्री सुरक्षित

ताज एक्सप्रेस ट्रेन में लगी मामूली आग, सभी यात्री सुरक्षित

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 13, 2021 11:17 am IST,  Updated : Nov 13, 2021 11:17 am IST

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) दीपक कुमार ने बताया, “आग बुझा ली गई, सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह मामूली आग थी। असल में आग से ज्यादा यह धुआं था।”

taj express train delhi to agra catches fire ताज एक्सप्रेस ट्रेन में लगी मामूली आग, सभी यात्री सुरक्- India TV Hindi
ताज एक्सप्रेस ट्रेन में लगी मामूली आग, सभी यात्री सुरक्षित Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

नई दिल्ली. देश की राजधानी नई दिल्ली को आगरा कैंट के रास्ते झांसी से जोड़ने वाली ताज एक्सप्रेस के एक कोच में आज सुबह आग लग गई। ये आग ट्रेन के वातानुकूलित कोच में लगी। हालांकि गनीमत ये रही कि आग मामूली थी।

उत्तर रेलवे ने बताया कि सुबह सात बजकर 40 मिनट पर धुआं उठने की जानकारी मिलने के बाद ट्रेन को तकनीकी जांच के लिए निजामुद्दीन और पलवल खंड के बीच पड़ने वाले हरियाणा के असाओती स्टेशन पर रोका गया।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि ब्रेक जाम होने की वजह से आग लगी थी।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) दीपक कुमार ने बताया, “आग बुझा ली गई, सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह मामूली आग थी। असल में आग से ज्यादा यह धुआं था।” 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत