1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु: कोयंबटूर कॉलेज में ड्रिल के दौरान हादसा, छात्रा की मौत

तमिलनाडु: कोयंबटूर कॉलेज में ड्रिल के दौरान हादसा, छात्रा की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 12, 2018 11:49 pm IST,  Updated : Jul 12, 2018 11:49 pm IST

तमिलनाडु के कोयंबटूर में ड्रिल के दौरान हादसे में एक छात्रा की दर्दनाक मौत गई। इस पूरे मामले में कॉलेज की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

Coimbatore College girl student death- India TV Hindi
Coimbatore College girl student death

तमिलनाडु के कोयंबटूर में ड्रिल के दौरान हादसे में एक छात्रा की दर्दनाक मौत गई। इस पूरे मामले में कॉलेज की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां डिजास्टर से निपटने के लिए हो रहे ड्रिल के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में ग्रेजुएट सेकंड ईयर की छात्रा की मौत हो गई। कालेज प्रशासन के इस ड्रिल में छात्र-छात्राओं को भी शामिल किया गया था।

बताया जाता है कि कोवाई कलाईमगल कॉलेज की दूसरी मंजिल से ट्रेनर के कहने पर जब छात्रा ने छलांग लगाने में झिझक दिखाई तो ट्रेनर ने धक्का देकर नीचे गिरा दिया। नीचे कई छात्र नेट लेकर खड़े थे लेकिन छात्रा का शरीर दूसरी मंजिल के शेड से टकराकर सीधे पत्थर पर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे के बाद कोयंबटूर के कोवाई कलाईमंगल कॉलेज प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो गए। आखिर किसकी इजाजत से कॉलेज प्रशासन इस तरह की ड्रिल कर रहा था। क्या ड्रिल से पहले सुरक्षा और मेडिकल सुविधा के पूरे इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। ट्रेनर और कॉलेज प्रिंसिपिल से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत