1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और महिला की मौत, कुल मृतकों की संख्या 11 हुई

Coronavirus: तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और महिला की मौत, कुल मृतकों की संख्या 11 हुई

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 12, 2020 03:28 pm IST,  Updated : Apr 12, 2020 03:37 pm IST

कोरोना वायरस संक्रमण से 45 वर्षीय एक महिला की यहां एक अस्पताल में मौत हो गई। राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 11 पर पहुंच गई है।

Coronavirus: तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण से एक महिला की मौत, कुल मृतकों की संख्या 11 हुई- India TV Hindi
Coronavirus: तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण से एक महिला की मौत, कुल मृतकों की संख्या 11 हुई Image Source : PTI

चेन्नई: कोरोना वायरस संक्रमण से 45 वर्षीय एक महिला की यहां एक अस्पताल में मौत हो गई। राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 11 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। महिला को पांच अप्रैल को ओमनदुरार सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था और जांच में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में कहा गया,‘‘सांस लेने में तकलीफ बढ़ने से 11अप्रैल शाम साढ़े सात बजे महिला की मौत हो गई। ’’ गौरतलब है कि राज्य में संक्रमण के अब तक कुल 969 मामले हैं। बता दें कि इससे पहले तमिलनाडु में शनिवार को भी कोविड-19 के एक मरीज की मौत हुई थी।

राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस के 58 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 969 हो गई। यह शनिवार शाम तक के आंकड़े हैं, जिसकी जानकारी मुख्य सचिव के षणमुगम ने दी थी। फिलहाल, राज्य ने आज के आंकड़े अभी जारी नहीं किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत