1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु: नाराज किसान ने पुलिस की गाड़ी के सामने फेंक दी सब्जियां, SP ने खुद की नुकसान की भरपाई

तमिलनाडु: नाराज किसान ने पुलिस की गाड़ी के सामने फेंक दी सब्जियां, SP ने खुद की नुकसान की भरपाई

 Reported By: T Raghavan @NewsRaghav
 Published : Apr 15, 2020 06:10 pm IST,  Updated : Apr 15, 2020 06:10 pm IST

तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले में एक किसान का गुस्सा पुलिसकर्मियों पर फूट पड़ा। उसने सारी सब्जियां, पुलिस की गाड़ी के सामने ही सड़क पर फेंक दी।

नाराज किसान ने पुलिस...- India TV Hindi
नाराज किसान ने पुलिस की गाड़ी के सामने फेंक दी सब्जियां, SP ने खुद की नुकसान की भरपाई

तिरुवल्लुर: तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले में एक किसान का गुस्सा पुलिसकर्मियों पर फूट पड़ा। सोमवार को ये किसान सब्जी बेचने जाना चाहता था आरोप है कि पुलिस ने उसे ऐसा करने से रोका और कहा कि उसे अनुमति लेनी होगी। किसान का कहना था कि वे अपने माल के साथ 2 घण्टे इंतजार करता रहा उसे अनुमति नहीं मिली, इतने में डेप्यूटी सुपरिंटेंडेंट की गाड़ी वहां आई तब कार्तिक ने अपना सारा गुस्सा पुलिस अधिकारी पर निकाल दिया। उसने सारी सब्जियां, पुलिस की गाड़ी के सामने ही सड़क पर फेंक दी।

जब ये तस्वीरें सार्वजनिक हुई तो जिले के एसपी अरविंदन ने इसका संज्ञान लिया और खुद किसान कार्तिक के घर गए। एसपी ने उसके नुकसान की भरपाई की और साथ ही ये स्वीकार किया कि पुलिस से गलती हुई है। इसके लिए जिम्मेदार पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय कार्यवायी शुरू की गई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत