1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बस में DU की छात्रा के सामने अधेड़ ने की अश्लील हरकत, तसलीमा बोलीं यह रेप और मर्डर से बेहतर

बस में DU की छात्रा के सामने अधेड़ ने की अश्लील हरकत, तसलीमा बोलीं यह रेप और मर्डर से बेहतर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 14, 2018 08:18 am IST,  Updated : Feb 14, 2018 08:18 am IST

DU बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा ने आरोप लगाया कि पिछले बुधवार को अपरान्ह लगभग तीन बजे वह अपने कॉलेज से लौट रही थी तो उसके बगल में बैठा एक 45 वर्षीय व्यक्ति उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश करने लगा और उसने हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया।

Taslima-Nasreen-calls-Delhi-bus-public-masturbation-incident-victim-less-crime- India TV Hindi
बस में DU की छात्रा के सामने अधेड़ ने की अश्लील हरकत, तसलीमा बोलीं यह रेप और मर्डर से बेहतर

नई दिल्ली: कुछ दिनों पहले दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की एक छात्रा ने सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उसकी बगल की सीट पर बैठा एक अधेड़ आदमी हस्तमैथुन करता हुआ दिख रहा है। पीड़िता ने वीडियो पुलिस को दिया है जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले पर जानी-मानी लेखिका तसलीमा नसरीन ने लिखा कि इसे बहुत बड़ा अपराध नहीं माना जाना चाहिए।

तसलीमा ने सोमवार को किए गए ट्वीट में लिखा, 'दिल्ली में भीड़ से भरी बस में एक शख्स हस्तमैथुन कर रहा था। रेप कल्चर में इसे बहुत बड़ा अपराध नहीं माना जाना चाहिए। पुरुषों को चाहिए कि वे रेप या मर्डर करने की जगह हस्तमैथुन ही कर लें। क्या सार्वजनिक स्थल पर हस्तमैथुन करना अपराध है? असल में यह ऐसा अपराध है जिसमें कोई पीड़ित नहीं होता।' हालांकि उनके इस ट्वीट से ज्यादातर लोग सहमत नहीं दिखे।

तस्लीमा के इस ट्वीट पर जब एक महिला ने सवाल खड़ा किया तो तस्लीमा ने उन्हें अपने ट्वीट का मतलब समझाया। इस महिला ने लिखा, "आपकी बातों में एक पॉइंट है, लेकिन क्या ये शख्स सार्वजनिक जगहों पर अपनी कामेच्छा पर नियंत्रण नहीं रख सकता है?" तस्लीमा ने उन्हें जवाब दिया, "उसे कंट्रोल करना चाहिए था, मैंने ये नहीं कहा कि यह अपराध नहीं है, यह एक अपराध है, लेकिन इस अपराध में कोई पीड़ित नहीं है।"

क्‍या था पूरा मामला

दिल्ली विश्वविद्यालय की बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा ने आरोप लगाया कि पिछले बुधवार को अपरान्ह लगभग तीन बजे वह अपने कॉलेज से लौट रही थी तो उसके बगल में बैठा एक 45 वर्षीय व्यक्ति उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश करने लगा और उसने हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया। लड़की ने कहा कि उसने अन्य सहयात्रियों से सहायता मांगी लेकिन किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

लड़की ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसका मामला दर्ज करने में समय लगाया। उसने बताया कि वीडियो को ऑनलाइन शेयर करने के बाद और दिल्ली महिला आयोग द्वारा दखल देने के बाद वसंत विहार पुलिस स्टेशन में उसका मामला दर्ज हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत