1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में महिला से दुष्कर्म, टैक्सी चालक गिरफ्तार

दिल्ली में महिला से दुष्कर्म, टैक्सी चालक गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : Apr 10, 2015 05:40 pm IST,  Updated : Apr 10, 2015 06:15 pm IST

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक 32 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि महिला ने दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन से घर जाने के लिए

- India TV Hindi

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक 32 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि महिला ने दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन से घर जाने के लिए टैक्सी किराए पर ली थी। एक सुनसान जगह पर ले जाकर टैक्सी चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने हालांकि चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना गुरुवार रात पश्चिमी दिल्ली के द्वारका इलाके में घटी। पीड़ित महिला ने रात 10.30 बजे के करीब द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन से मधु विहार स्थित अपने घर जाने के लिए टैक्सी किराए पर ली थी।

पुलिस ने बताया कि टैक्सी चालक सीएनजी भराने के बहाने महिला को एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां पर उसने टैक्सी के अंदर ही महिला के साथ दुष्कर्म किया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत