1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: बच्चों को टीचर पढ़ा रहा- D फॉर दारू, P फॉर पियो

VIDEO: बच्चों को टीचर पढ़ा रहा- D फॉर दारू, P फॉर पियो

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 12, 2015 02:34 pm IST,  Updated : Jul 12, 2015 02:52 pm IST

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के कोरिया शहर से एक बेहद हैरान करने वाली ख़बर है। यहां एक टीचर बच्चों को शराब पीना सिखा रहा है, टीचर ब्लैकबोर्ड पर लिखा है दारू पियो। इस टीचर का नाम है

VIDEO: बच्चों को टीचर पढ़ा...- India TV Hindi
VIDEO: बच्चों को टीचर पढ़ा रहा- D फॉर दारू, P फॉर पियो

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के कोरिया शहर से एक बेहद हैरान करने वाली ख़बर है। यहां एक टीचर बच्चों को शराब पीना सिखा रहा है, टीचर ब्लैकबोर्ड पर लिखा है दारू पियो। इस टीचर का नाम है शिवबरन सिंह। कहा जाता है कि ये हमेशा शराब पीकर स्कूल में आते हैं और नशे में बच्चों को पढ़ाते हैं। यही वजह है कि इनके दिमाग में हमेशा दारू घूमती रहती है। बच्चों को भी ये 'D' का मतलब दारू ही पढ़ाते हैं।

पहले तो ये टीचर यही कहता रहा कि इन बच्चों को पढ़ाने का यही सही तरीका है। शिवबरन से जब पूछा गया कि क्या वह हमेशा इसी तरह पढ़ाता है तो उसने जवाब दिया, ''मैं सिलेबस के हिसाब से भी पढ़ाता हूं।'' हालांकि, उसने बाद में माफी मांगी और कहा कि उसने शराब काफी पहले छोड़ दी है और कभी भी इस हालात में दोबारा से स्कूल नहीं आएगा।

आगे क्लिक करें और देखें पूरा VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत