1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: हो गया बड़ा खुलासा, धोनी ने संन्यास के इरादे से नहीं इस वजह से ली थी अंपायर से गेंद

VIDEO: हो गया बड़ा खुलासा, धोनी ने संन्यास के इरादे से नहीं इस वजह से ली थी अंपायर से गेंद

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 19, 2018 05:07 pm IST,  Updated : Jul 19, 2018 05:07 pm IST

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान अपनी धीमी बल्लेबाजी के चलते वो आलचकों के निशाने पर रहे। 

एम एस धोनी और रवि...- India TV Hindi
एम एस धोनी और रवि शास्त्री Image Source : AP

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद जब भारतीय टीम मैदान से बाहर आ रही थी तब एम एस धोनी ने अंपायरों से गेंद मांगी। धोनी आम तौर पर ऐसा नहीं करते क्योंकि मैच जीतने के बाद वह स्टम्प इकट्ठा करते हैं। तीस सेकंड की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिससे दो बार के विश्व कप विजेता धोनी के संन्यास को लेकर अटकलें लगने लगी है।

इन अटकलों पर विराम लगाते हुए टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने कहा कि, ''धोनी के संन्यास की खबर निराशाजनक है। धोनी गेंद को गेंदबाजी कोच भारत अरुण को दिखाने के लिए ले गए थे। वह उन्हें गेंद की हालत को दिखाना चाहते थे, जिससे उन्हें वहां के कंडीशन के बारे में पता चले।''

उन्होंने कहा, 'यह बकवास है। धोनी कहीं नहीं जा रहे हैं।' दूसरी ओर, धोनी के करीबियों ने भी धोनी के संन्यास से इनकार किया है।'' 

वैसे संन्यास की अटकलों के पीछे धोनी का खराब प्रदर्शन भी बड़ी वजह है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान अपनी धीमी बल्लेबाजी के चलते वो आलचकों के निशाने पर रहे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों में सिर्फ 79 रन बनाए। 

धोनी ने अब तक 321 वनडे में 10046 रन बनाये हैं जिसमें 10 शतक और 67 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने टी 20 क्रिकेट में 93 मैच खेलकर 1487 रन बनाये हैं। 

धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 में वनडे विश्व कप और 2007 में टी 20 विश्व कप जीता। भारत ने धोनी के कप्तान रहते 2013 में आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी भी जीती थी। 

वह वनडे क्रिकेट में 10000 से अधिक रन बनाने वाले श्रीलंका के कुमार संगकारा के बाद दूसरे विकेटकीपर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत