1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. टीम इंडिया उदास मन से और साउथ अफ्रीका मस्ती के माहौल में कानपुर से रवाना

टीम इंडिया उदास मन से और साउथ अफ्रीका मस्ती के माहौल में कानपुर से रवाना

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 12, 2015 06:07 pm IST,  Updated : Oct 12, 2015 06:07 pm IST

कानपुर: भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आज दोपहर कानपुर के होटल से लखनउ के लिये रवाना हो गयी। लखनउ से वह अपने विशेष विमान से इन्दौर जायेंगी जहां 14 अक्टूबर को दूसरा एक दिवसीय

टीम इंडिया उदास मन से ...- India TV Hindi
टीम इंडिया उदास मन से कानपुर से रवाना

कानपुर: भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आज दोपहर कानपुर के होटल से लखनउ के लिये रवाना हो गयी। लखनउ से वह अपने विशेष विमान से इन्दौर जायेंगी जहां 14 अक्टूबर को दूसरा एक दिवसीय मैच खेला जाना है। यूपीसीए सूत्रों के मुताबिक कल शाम स्टेडियम से मैच में हार का सामना करने के बाद होटल लौटे टीम इंडिया के खिलाड़ी खामोशी से अपने अपने कमरों में चले गये और उन लोगौं ने डिनर भी अपने अपने कमरों में किया । वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाडि़यों ने होटल आने के बाद जमकर मस्ती की तथा शैम्पेन की बोतल खोलकर पहले एक दिवसीय मैच में जीत की खुशी मनायी। सूत्रों के अनुसार कुछ खिलाडि़यों ने तेज संगीत पर डांस भी किया। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक डायरेक्टर पीडी पाठक ने बताया कि आज भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें अलग अलग लक्जरी बसों से लखनउ के लिये रवाना हुई। जहां से वे इंदौर के लिये रवाना होंगी। होटल से जाते समय दोनो टीमों के खिलाडि़यों को फूल देकर विदा किया गया। बस में बैठते समय जहां टीम के खिलाड़ी पहले वन डे मैच में मिली हार से थोड़े उदास थे वही दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी मस्ती करते हुये नजर आ रहे थे।

ऐसी खबर थी कि कल रात दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स गर्मी के कारण डिहायड्रेशन के शिकार हो गये थे और उनके लिये होटल में डाक्टर को बुलाना पड़ा था लेकिन यूपीसीए के पाठक इसे एक अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि होटल मे दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ तैनात यूपीसीए के मैनेजर से मैने बात की उसने इस तरह की किसी भी बात से इंकार किया है। गौरतलब है कि कल कानपुर के ग्रीन पार्क में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की  श्रृंखला पहला एक दिवसीय क्रिकेट मैच था जिसे दक्षिण अफ्रीका की टीम ने आखिरी ओवर में पांच रन से जीत लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत