भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश के कारण अलग-अलग स्थानों पर दीवार ढहने और पेड़ गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया। भागलपुर जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि भारी बारिश के कारण बरारी थाना क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर की चारदीवारी के अचानक गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया।
Related Stories
उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण बरारी थाना अंतर्गत खंजरपुर इलाके में एक मकान की दीवार गिरने से उसके मलबे के नीचे दबकर तीन लोगों की मौत हो गयी। प्रणव ने बताया कि मरने वालों में पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। उन्होंने बताया शवों को पोस्टमार्टम के लिए और जख्मी को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है।

वहीं, बिहार के खगौल में बारिश की वजह से एक पेड़ ऑटो पर गिर गया। जिसकी वजह से चार लोगों की मौत हो गई। इस तरह से बिहार में बारिश की वजह से हुई घटनाओं की वजह से सिर्फ रविवार को ही 10 लोगों की मौत हो गई।
(इनपुट- भाषा)