1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर हमला: मुठभेड़ में पुलिस कर्मी सहित एक आतंकी ढेर

कश्मीर हमला: मुठभेड़ में पुलिस कर्मी सहित एक आतंकी ढेर

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 07, 2017 09:19 am IST,  Updated : May 07, 2017 09:19 am IST

शनिवार रात दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुए आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी सहित 4 लोगों की मौत हो गी जबकि एक आतंकवादी ढेर हो गया। पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई। हमले में तीन लोग घायल भी हुए।

terrorist attack in jammu kashmir- India TV Hindi
terrorist attack in jammu kashmir

शनिवार रात दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुए आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी सहित 4 लोगों की मौत हो गी जबकि एक आतंकवादी ढेर हो गया। पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई। हमले में तीन लोग घायल भी हुए। हमला मीरबाज़ार क्षेत्र में हुआ। एक सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस ट्रैफिक संभाल रही थी तभी आतंकवादियों ने हमला कर दिया। आतंकी कार में सवार होकर आए थे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया है। जबकि एक आतंकी घायल है। (विशेष त्योहारों पर मांस बिक्री प्रतिबंधित करने के लिए महाराष्ट्र को मिला छह हफ्ते का वक्त)

जम्मू-कश्मीर के डीजीजी ने बताया, "हमले में तीन आतंकी शामिल थे। एक आतंकी को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया है। एक के घायल होने की खबर है। एक पुलिस जवान और दो नागरिक की मौत हो गई है।" उन्होंने बताया कि पुलिस आतंकियों से पिस्टल छीनने में सफल रही। डीजीपी ने बताया, "हालांकि, एक आतंकी भागने में कामयाब रहा। हम उसकी तलाश कर रहे हैं।"

गौरतलब है कि इससे पहले दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आज रात हुए आतंकवादी हमले में दो असैन्य नागरिक और एक पुलिसकर्मी मारे गये जबकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी को मार गिराया। पुलिस महानिदेशक एस पी वैद्य ने बताया, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया जबकि एक अन्य घायल हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत