1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, पुलिस कर्मी और आम नागरिक घायल

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, पुलिस कर्मी और आम नागरिक घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 06, 2020 01:36 pm IST,  Updated : Dec 06, 2020 01:36 pm IST

जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में आतंकी हमले की खबर है। यहां आतंकवादियों ने आज श्रीनगर के हवल के सज़गारीपोरा में पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम पर हमला किया।

Jammu Kashmir- India TV Hindi
Jammu Kashmir Image Source : ANI

जम्‍मू कश्‍मीर की राजधानी श्रीनगर में आतंकी हमले की खबर है। यहां आतंकवादियों ने आज श्रीनगर के हवल के सज़गारीपोरा में पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम पर हमला किया। इस हमले में एक पुलिस कर्मी और एक नागरिक घायल हो गया। घटना के बाद आतंकी घटनास्‍थल से फरार हो गए। फिलहाल  आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की गई है। जवान और नागरिक को स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत