नई दिल्ली: उधमपुर में लगातार दूसरे दिन आतंकी हमला हुआ है। एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक बसंतगढ़ पोस्ट पर आतंकियों ने फायरिंग की है। SDM और SHO मौका ए वारदात के लिए रवाना हो गए हैं।
उधमपुर के DM सादिक इकबाल ने हमले को आतंकी हमला करार दिया है। हमले में 2 जवान घायल हैं। आज ही पुलवामा में भी आतकी हमला हुआ था जिसमें एक आतंकी मारा गया था।