नई दिल्ली: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह करीब 6:30 पर BSF के काफिले पर आतंकियों में हमला किया जिसमें 2 जवान शहीद और 13 जवान घायल हुए है। जबकि 1 आतंकी को बंधक बनाए गए लोगों ने जिंदा पकड़ा है। जिंदा पकड़े गए आतंकी का नाम कासिम खान बताया जा रहा है। शुरूआती जांच के मुताबिक, आतंकी कासिम पाकिस्तान का नागरिक बताया जा रहा है। बंधक बने लोगों ने आतंकी को पकड़ कर पुलिसवालों को सौंप दिया था। 26/11 आतंकी हमले का आतंकी कसाब के बाद यह पहला आतंकी है जिसे जिंदा पकड़ा गया है। कासिम को उधमपुर ले जाया जा रहा है। आतंकी हमले में जवानों ने 2 आंतकियों को भी मार गिराया है।
ख़बर थी कि, आतंकवादियों ने 3 लोगों को भी बंधक बना लिया गया था। साथ ही सर्च ऑप्रेशन अब भी जारी है।

BSF पर यह हमला जम्मू क्षेत्र में उधमपुर से 10 किमी दूर सनरूली हाईवे में हुआ। आतंकीयों ने बस के टायर पर गोली मार कर बस रोकी। आतंकियों ने BSF जवानों की बस नंबर JK 01A 3051 पर हमला किया।
आतंकी हमले के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग उधमपुर के पास से बंद कर दिया गया है।
अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे तीर्थ यात्रियों को उधमपुर में रोक दिया गया है।