1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के ठिकाने का भंडाफोड़, सेना और पुलिस ने किया ज्वाइंट ऑपरेशन

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के ठिकाने का भंडाफोड़, सेना और पुलिस ने किया ज्वाइंट ऑपरेशन

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 06, 2019 04:31 pm IST,  Updated : Mar 06, 2019 04:31 pm IST

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के संदिग्ध ठिकाने का बुधवार को भंडाफोड़ किया।

Terrorist hideout busted in Shopian of jammu and Kashmir- India TV Hindi
Terrorist hideout busted in Shopian of jammu and Kashmir Image Source : ANI

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के संदिग्ध ठिकाने का बुधवार को भंडाफोड़ किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स के संयुक्त अभियान के तहत दक्षिण कश्मीर के कुंगनू गांव में इस गुप्त अड्डे का भंडाफोड़ किया गया।

अधिकारी ने बताया कि अपराध साबित करने वाली सामग्री बड़ी मात्रा में बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस इसकी जांच कर रही है। साथ ही बताया कि इस संबंध में अन्य जानकारियों को जुटाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत