नई दिल्ली: 15 अगस्त से पहले आंतकवादी मुंबई में बड़े हमले की साज़िश रच रहे हैं। खुफिया एंजेसियों के मुताबिक, मुंबई पर आतंकी ड्रोन या फिर कंट्रोल्ड एरियल मिसाइल से हमला कर सकते हैं।
आतंकी खतरे को देखते हुए मुंबई पुलिस ने एक सर्कुलर भी जारी किया है जिसमें मुंबई और आस-पास के इलाकों में किसी भी तरह की UAV और ड्रोन विमान उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई है। इनमें माइक्रो एयरक्राफ्ट और पैराग्लाइडिंग भी शामिल है।
पुलिस के मुताबिक, आतंकी ड्रोन या फिर कंट्रोल्ड एरियल मिसाइल से हमला कर सकते हैं।
मुंबई पुलिस ने 2 अगस्त तक शहर में धारा 144 लागू कर रखी है।