1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: कुलगाम में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला, एक जवान घायल

जम्मू कश्मीर: कुलगाम में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला, एक जवान घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 17, 2020 09:49 pm IST,  Updated : Aug 17, 2020 09:55 pm IST

कुलगाम जिले के नेहामा में सीआरपीएफ कैंप के बाहर आतंकवादियों ने सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के बंकर पर हमला किया।

Terrorist attack- India TV Hindi
Terrorist attack Image Source : PTI

कुलगाम जिले के नेहामा में सीआरपीएफ कैंप के बाहर आतंकवादियों ने सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के बंकर पर हमला किया। सीआरपीएफ का एक जवान घायल क्षेत्र को खोज के लिए बंद कर दिया गया है। घटना के बाद इलाके को खाली कराया गया है और यहां पर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किए गए हैं। एसपी कुलगाम गुरविंदर सिंह का कहना है कि अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। फायरिंग हुई है। जिसमें जवान घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार रात को आतंकियों ने कुलगाम के नेहामा इलाके में सीआरपीएफ के कैंप के बाहर स्थित सीआरपीएफ के बंकर पर तैनात जवानों को निशाना बनाकर हमला किया। इस हमले के बाद सीआरपीएफ जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। हमले में एक एएसआई एस सुकुमार गंभीर रूप से घायल हुआ। यह जवान मौजूदा समय में 18 बटालियन के साथ तैनात है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत