1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर आंतकी हमला, ग्रेनेड हमले में 6 जवान घायल

श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर आंतकी हमला, ग्रेनेड हमले में 6 जवान घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 26, 2019 07:32 pm IST,  Updated : Oct 26, 2019 11:29 pm IST

श्रीनगर के करन नगर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले की खबर है। अबतक प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हमले में तीन लोग घायल हो गए हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

श्रीनगर: श्रीनगर के करन नगर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले की खबर है। अबतक प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हमले में 6 लोग घायल हो गए हैं। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के करन नगर पुलिस स्टेशन पर शाम साढ़े बजे के करीब आतंकवादियों ने ग्रेनेड अटैक किया। इस हमले में सीआरपीएफ की 144 वीं बटालियन के 6 जवानों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ का यह दल सुरक्षा चौकी संभाल रहा था, उसी बीच आतंकवादियों ने उस पर ग्रेनेड फेंका। इस हमले में छह जवान घायल हो गये। पुलिस के अनुसार ग्रेनेड तेज आवाज के साथ फटा और इलाके में दहशत फैल गयी। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षाबलों ने जवाब में हवा में गोलियां चलायीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत