1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: आतंकियों ने बडगाम में पुलिस चौकी पर किया हमला, 4 सर्विस राइफल छीनकर फरार

J&K: आतंकियों ने बडगाम में पुलिस चौकी पर किया हमला, 4 सर्विस राइफल छीनकर फरार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 26, 2018 09:54 am IST,  Updated : Apr 26, 2018 12:53 pm IST

पुलिस का कहना है कि आतंकवादियों ने बुधवार देर रात गोरीपोरा शहर की पुलिस सुरक्षाचौकी पर हमला किया...

representational image- India TV Hindi
representational image

श्रीनगर: आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के एक मंदिर में तैनात पुलिस कर्मियों पर हमला कर उनकी चार सर्विस राइफल छीन ली और फरार हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि बडगाम के गोरीपोरा में मंदिर की सुरक्षा के लिए बनाई गई पुलिस चौकी पर कल रात आतंकवदियों ने हमला कर दिया। उन्होंने सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों से उनके हथियार छीन लिए।

उन्होंने बताया कि इसके बाद आतंकवादी पुलिस चौकी से चार सर्विस राइफल के साथ फरार हो गए। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।

अधिकारी ने बताया कि घटना की विभागीय जांच की जा रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत