1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: श्रीनगर में आतंकवादियों ने CRPF बंकर पर ग्रेनेड फेंका, एक जवान घायल

J&K: श्रीनगर में आतंकवादियों ने CRPF बंकर पर ग्रेनेड फेंका, एक जवान घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 23, 2021 09:11 pm IST,  Updated : Aug 23, 2021 09:12 pm IST

श्रीनगर के सफाकदल इलाके में सोमवार को आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के एक बंकर पर ग्रेनेड फेंका, जिसमें अर्धसैनिक बल का एक जवान घायल हो गया।

J&K: श्रीनगर में आतंकवादियों ने CRPF बंकर पर ग्रेनेड फेंका, एक जवान घायल- India TV Hindi
J&K: श्रीनगर में आतंकवादियों ने CRPF बंकर पर ग्रेनेड फेंका, एक जवान घायल Image Source : PTI

श्रीनगर: श्रीनगर के सफाकदल इलाके में सोमवार को आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के एक बंकर पर ग्रेनेड फेंका, जिसमें अर्धसैनिक बल का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब 7 बजकर 55 मिनट पर आतंकवादियों ने यहां सफाकदल इलाके में आली मस्जिद के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बंकर पर ग्रेनेड फेंका। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में सीआरपीएफ के जवान को मामूली चोटें आई हैं।

लश्कर का चीफ कमांडर अब्बास शेख समेत दो आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने अलोची बाग इलाके में सोमवार को दो आतंकवादियों को मार गिराया। कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने एक ट्वीट में बताया कि दो आतंकवादी श्रीनगर शहर में मारे गए। श्रीनगर में TRF कमांडर अब्बास शेख को एनकाउंटर में पुलिस और सुरक्षाबलों ने मार गिराया। मारा गया आतंकी अब्बास शेख बीजेपी नेता की हत्या में शामिल था। 

सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में अब्बास शेख और उसके साथी साकिब मंजूर को मार गिराया। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि श्रीनगर पुलिस अब्बास शेख और साकिब मंजूर के पीछे काफी समय से पड़ी थे। आज ये दोनों मारे गए हैं। अब्बास शेख अपने आप को टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) का प्रमुख मानता था। अब्बास शेख और साकिब मंजूर दोनों लश्कर-ए-तैयबा से वास्ता रखते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत