1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकी हमले में तीन पुलिसवाले शहीद

आतंकी हमले में तीन पुलिसवाले शहीद

 Written By: IANS
 Published : Apr 06, 2015 03:39 pm IST,  Updated : Apr 06, 2015 03:52 pm IST

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में शोपियां में सोमवार को आतंकवादियों के हमले में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। उत्तरी कश्मीर के बारामूला में भी एक पुलिसकर्मी पर फायरिंग

- India TV Hindi

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में शोपियां में सोमवार को आतंकवादियों के हमले में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। उत्तरी कश्मीर के बारामूला में भी एक पुलिसकर्मी पर फायरिंग हुई है।

ख़बरों के अनुसार आतंकवादियों ने पुलिस पार्टी पर अचानक हमला कर दिया जिसमें तीन मौके पर ही शहीद हो गए।

शोपियां में हुए हमले एक हेड कॉन्स्टेबल और दो कॉन्स्टेबल की मौके पर मौत हो गई। एक अन्य की स्थिति गंभीर है। बारामूला में बस से सफर कर रहे दरोगा पर गोली मारी गई है लेकिन इसे आतंकी वारदात नहीं माना जा रहा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत