श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शुक्रवार सुबह आतंकवादियों एक इमाम को गाली मार दी। इमाम का नाम मोहम्मद अशरफ ठोकर बताया जा रहा है। ठोकर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकवादियों की कई गालियां लगने के कारण उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
Related Stories
आज सुबह ही कुलगाम से जम्मू कश्मीर पुलिस के अगवा किए गए जवान का शव मिला है। इस घटना के घंटे भर के भीतर ही इमाम पर गालीबारी का मामला भी सामने आया है। शोपियां के वेहिल गांव के रहने वाले पुलिस कॉन्स्टेबल जाविद अहमद डार को गुरुवार को एक मेडिकल स्टोर के पास से अगवा कर लिया गया था।
27 वर्षीय जावेद के अगवा होने के बाद से ही सुरक्षाकर्मी अलर्ट पर थे। घाटी में सुरक्षाबलों को अगवा कर मारने का यह दुसरा मामला है। इससे पहले 44 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान औरंगजेब को आतंकियों ने पुलवामा में उस वक्त अगवा किया था, जब वो ईद मनाने अपने घर जा रहे थे। अगले दिन गुस्सा गांव में गोलियों से छलनी उनका शव बरामद हुआ था। गुरुवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी सुरक्षा का जायजा लेने श्रीनगर दौरे पर थे।