1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़: 9 भ्रष्ट अफसरों के घर ACB का छापा, करोड़ों की संपत्ति उजागर

छत्तीसगढ़: 9 भ्रष्ट अफसरों के घर ACB का छापा, करोड़ों की संपत्ति उजागर

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 23, 2016 08:04 pm IST,  Updated : Apr 23, 2016 08:13 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने राज्य के 9 अधिकारियों और कर्मचारियों के ठिकानों पर छापा मारकर करोड़ों रूपए के आय से अधिक संपत्ति का पता लगाया है। छापे के दौरान एक अधिकारी

indian money- India TV Hindi
indian money

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने राज्य के 9 अधिकारियों और कर्मचारियों के ठिकानों पर छापा मारकर करोड़ों रूपए के आय से अधिक संपत्ति का पता लगाया है। छापे के दौरान एक अधिकारी के घर के बाथरूम में छिपाकर रखे गए 21 लाख रूपए भी बरामद किये हैं। ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज यहां बताया कि एसीबी ने राज्य के नौ अधिकारियों और कर्मचारियों के ठिकानों पर एक साथ छापे की कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में की गई है।

उन्होंने बताया कि अभी तक छापे के दौरान वर्ष 2015 में सेवानिवृत्त हुए खाद्य अधिकारी गुलाम मोहम्मद खान के पास 2400 वर्गफुट में बना 25 लाख रूपए कीमत का तीन मंजिला मकान और पत्नी, बेटी तथा स्वयं के नाम पर अलग अलग जगहों में जमीन होने की जानकारी मिली है। जमीन की कीमत लाखों रूपयों में है। वहीं, अंबिकापुर में लोक निर्माण विभाग में पदस्थ कार्यपालन अभियंता फेबियन खेस के पास लगभग चार करोड़ रूपए के मकान और जमीन होने की जानकारी मिली है। खेस से एक लाख 85 हजार रूपए नकद बरामद किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि बैकुण्ठपुर में पदस्थ जल ससांधन विभाग के कार्यपालन अभियंता उमाशंकर राम से छापे के दौरान तीन लाख 55 हजार रूपये नकद बरामद किया है। वहीं इनके पास डेढ़ करोड़ रूपए कीमत की जमीन तथा 50 एकड़ का फार्म हाउस और सोने, चांदी के जेवरात मिले हैं।

रायगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी एनके द्विवेदी से छापे के दौरान 50 हजार रूपए नकद बरामद किया गया है। वहीं लगभग दो करोड़ रूपए के मकान और जमीन होने की जानकारी मिली है। इनके खिलाफ अनुकम्पा नियुक्ति और शिक्षाकर्मी भर्ती में भी शिकायतें पाई गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत