1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सेना ने तमिलनाडु को भेजी और अधिक मदद, 65 लोग बचाए गए

सेना ने तमिलनाडु को भेजी और अधिक मदद, 65 लोग बचाए गए

 Written By: IANS
 Published : Dec 02, 2015 04:27 pm IST,  Updated : Dec 02, 2015 04:27 pm IST

चेन्नई: तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव प्रयासों में सेना के और अधिक जवानों ने बुधवार को हिस्सा लिया। उन्होंने अब तक 65 लोगों को बाहर निकाल लिया

सेना ने तमिलनाडु को...- India TV Hindi
सेना ने तमिलनाडु को भेजी और अधिक मदद, 65 बचाए गए

चेन्नई: तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव प्रयासों में सेना के और अधिक जवानों ने बुधवार को हिस्सा लिया। उन्होंने अब तक 65 लोगों को बाहर निकाल लिया है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, चेन्नई में बाढ़ के कारण एक बस में फंसे 15 लोगों को बाहर निकाला गया। चेन्नई के गुदवांचेरी व मुदीचूर में 50 अन्य लोगों को बचाया गया।

सेना के जवान मंगलवार रात से चेन्नई में तैनात हैं, जहां भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। चेन्नई के तांब्रम, मुदीचूर, मनिपक्कम, गुदुवांचेरी व उरापक्कम में गैरीसन इंफैंट्री बटालियन व इंजीनियरिंग इकाई के जवान राहत व बचाव कार्य के लिए तैनात हैं।

बयान के मुताबिक, सेना के तीसरे दल ने बुधवार को अभियान में हिस्सा लिया, जबकि चौथा दल बेंगलुरू से सड़क मार्ग से चेन्नई के लिए रवाना हो चुका है। बयान में कहा गया है, "बाढ़ प्रभावित इलाकों में सेना के अतिरिक्त जवानों को भेजा जा रहा है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत