1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आधार भुगतान से डिजिटल लेनदेन की लागत शून्य हो सकती है : नीति आयोग

आधार भुगतान से डिजिटल लेनदेन की लागत शून्य हो सकती है : नीति आयोग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 13, 2017 11:15 pm IST,  Updated : Sep 13, 2017 11:15 pm IST

नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने बुधवार को कहा कि यदि भुगतान आधार कार्ड के जरिए किया जाए तो डिजिटल लेनदेन की लागत कम होकर शून्य हो सकती है।

Aadhar- India TV Hindi
Aadhar Image Source : PTI

नई दिल्ली: नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने बुधवार को कहा कि यदि भुगतान आधार कार्ड के जरिए किया जाए तो डिजिटल लेनदेन की लागत कम होकर शून्य हो सकती है। कांत ने एक वित्तीय समावेशन सम्मेलन में एक पैनल की चर्चा के दौरान कहा, "मोबाइल टेलीफोन के साथ आधार को जब बैंक खाते से जोड़ा जाता है.. भीम जैसे एप से आधार से आधार लेनदेन की लागत शून्य आती है।" इस सम्मेलन का आयोजन यूनाइटेड नेशन इंडिया चेप्टर ने किया था।

नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफार्मिग इंडिया (नीति) आयोग के अधिकारी ने कहा कि कार्ड से भुगतान की तुलना में आधार से भुगतान में लेनदेन की लागत बहुत कमी आ सकती है। क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर लेनदेन की लागत 3.5 फीसदी है, जबकि डेबिट कार्ड से भुगतान पर 1.25 से 1.50 फीसदी लेनदेन की लागत आती है। टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथारिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष आर.एस. शर्मा ने कहा कि लेनदेन की लागत को हटाने से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत