1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान के साथ संवाद प्रक्रिया निलंबित नहीं: भारत

पाकिस्तान के साथ संवाद प्रक्रिया निलंबित नहीं: भारत

 Written By: IANS
 Published : Apr 22, 2016 06:20 pm IST,  Updated : Apr 22, 2016 06:21 pm IST

नई दिल्ली: भारत ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ संवाद प्रक्रिया निलंबित नहीं है और पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले की जांच के लिए पाकिस्तानी संयुक्त जांच दल (JIT) का यहां

vikas swarup- India TV Hindi
vikas swarup

नई दिल्ली: भारत ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ संवाद प्रक्रिया निलंबित नहीं है और पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले की जांच के लिए पाकिस्तानी संयुक्त जांच दल (JIT) का यहां का दौरान बहुत रचनात्मक है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जेआईटी का पठानकोट दौरा बहुत ही रचनात्मक और सहयोगात्मक वातावरण में हुआ है।

उन्होंने कहा, "हम आतंकवाद के सभी रूपों को परास्त करने में सहयोग का स्वागत करते हैं।"

स्वरूप ने यह भी कहा कि इस्लामाबाद के साथ संवाद प्रक्रिया निलंबित नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत