1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुकमा हमले पर PM मोदी ने कहा, ‘व्यर्थ नहीं जाएगा शहीदों का बलिदान’

सुकमा हमले पर PM मोदी ने कहा, ‘व्यर्थ नहीं जाएगा शहीदों का बलिदान’

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 24, 2017 08:32 pm IST,  Updated : Apr 24, 2017 08:32 pm IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए नक्सली हमले की निंदा करते हुए उसे कायरतापूर्ण और निंदनीय बताया तथा इसबात पर जोर देते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

pm modi- India TV Hindi
pm modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए नक्सली हमले की निंदा करते हुए उसे कायरतापूर्ण और निंदनीय बताया तथा इसबात पर जोर देते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उन्होंने ट्वीट किया, छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ जवानों पर हमला कायरतापूर्ण और निंदनीय है। हम स्थिति की करीबी निगरानी कर रहे हैं।

उन्होंने लिखा, हम अपने सीआरपीएफ जवानों की बहादुरी पर गौरवान्वित हैं। शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं। उन्होंने आज के हमले में घायल हुए जवानों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की।

बेहद भीषण हमले में नक्सलवादियों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सीआरपीएफ के काफिले पर घात लगाकर हमला किया। इसमें कई जवान मारे गए और कई अन्य घायल हो गये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत