1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ईयरफोन लगाई महिला नही सुन पाई ट्रेन की आवाज, हादसे में गई जान

ईयरफोन लगाई महिला नही सुन पाई ट्रेन की आवाज, हादसे में गई जान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 09, 2020 12:44 pm IST,  Updated : Jan 09, 2020 12:44 pm IST

महाराष्ट्र के कल्याण रेलवे स्टेशन के निकट कान में ईयरफोन लगा कर रेल पटरियों के साथ चल रही 28 साल की एक युवती के ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी ।

The woman put earphones could not hear the sound of the...- India TV Hindi
The woman put earphones could not hear the sound of the train, died in an accident

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के कल्याण रेलवे स्टेशन के निकट कान में ईयरफोन लगा कर रेल पटरियों के साथ चल रही 28 साल की एक युवती के ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी । रेल पुलिस ने गुरूवार को इसकी जानकारी दी । एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को उस समय हुई जब पीड़िता अंतुदेवी दुबे कॉलेज जा रही थी। वह कल्याण टाउनशिप के लोक उद्यान क्षेत्र की रहनेवाली थी। अधिकारी ने बताया, ‘‘वह रेल पटरी के साथ-साथ चल रही थी उसी दौरान वह कल्याण रेलवे स्टेशन के निकट सांगलेवाड़ी में तेज गति से आ रही एक लोकल ट्रेन की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि घटना के समय उसके कान में ईयरफोन लगा था। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत