मुंबई: टीवी सीरीयल साथ निभाना साथिया की जानी-मानी एक्ट्रेस लवली ससन के फ्लैट में लाखों की चोरी के बाद हड़कंप मच गया। देर रात चोरों की एक गैंग ने उनके घर को निशाना बनाया। बिल्डिंग में घुसते ही इन चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस इस फुटेज की मदद से चोरों की तलाश कर रही है।
घटना मुंबई के मीरा रोड की रीगल सोसायटी की है। चोर लवली के फ्लैट का ताला तोड़कर अलमारी में रखे नकद और गहने लेकर फरार हो गए। लवली के घर से चोर 2.75 लाख नकद और कुछ कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। वारदात के वक्त लवली अपने फ्लैट में नहीं थीं। लवली के घर से चोर 2.75 लाख नकद और कुछ कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। वारदात के वक्त लवली अपने फ्लैट में नहीं थीं।
हथियार से लैस 7-8 चोरों की गैंग आधी रात के बाद करीब साढ़े तीन बजे बाउंड्री वॉल फांदकर बिल्डिंग में घुसी। चेहरे पर नकाब लगाए चोरों ने पहले बिल्डिंग में लगे CCTV को तोड़ने की कोशिश की सिक्योरिटी गार्ड ने जब रोकने की कोशिश की चोरों ने उसकी पिटाई कर दी। चोरों के चेहरे ढके हुए थे और वो चड्डी बनियान में आए थे। उन्होंने घूम-घूमकर पहले रेकी की और फिर लवली ससन के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी की।
एक्ट्रेस लवली ससन ने इस मामले की शिकायत नया नगर पुलिस थाने में कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
देखे वीडियो-