1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अयोध्या में राम मंदिर बनना तय, वहां दूसरा कुछ नहीं बन सकता - संघ

अयोध्या में राम मंदिर बनना तय, वहां दूसरा कुछ नहीं बन सकता - संघ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 11, 2018 01:59 pm IST,  Updated : Mar 11, 2018 01:59 pm IST

इस समय नागपुर में संघ की तीन दिनों की प्रतिनिधि सभा चल रही है।

संघ के सरकार्यवाह...- India TV Hindi
संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी। Image Source : PTI

नागपुर: नागपुर स्थित संघ के मुख्यालय में इस समय प्रतिनिधि सभा चल रही है। तीन दिनों के लिए आयोजित इस प्रतिनिधि सभा के आखिरी दिन में अगले तीन सालों के लिए संघ के महासचिव चुने गए भैयाजी जोशी ने मीडिया से बात की। मीडिया से बात करते हुए भैयाजी ने रामजन्मभूमि विवाद पर भी अपनी बात रखी। भैया जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राम मंदिर बनना तय है। वहां दूसरा कुछ नहीं बन सकता लेकिन प्रक्रिया से जाना पड़ेगा। न्यायलय के निर्णय के बाद मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होगा।

राम मंदिर पर आम सहमति बनाना आसान नहीं जो प्रयास हो रहे हैं उसका हम स्वागत करते हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में श्रीश्री रविशंकर का सीरिया वाला बयान काफी चर्चा में रहा है। श्री श्री ने दोनों पक्षों के बीच अयोध्या विवाद में मध्यस्थता कराने की पेशकश की थी।​  इससे एक दिन पहले संघ के देशभर के पदाधिकारियों ने आरएसएस महासचिव के रूप में तीन साल के कार्यकाल के लिए पुन: निर्वाचित किया गया। यह उनका चौथा कार्यकाल है। वर्ष 2009 से आरएसएस का महासचिव पद संभाल रहे जोशी अब 2021 तक इस पद पर बने रहेंगे।

वह एच वी शेषाद्रि के बाद इतने लंबे कार्यकाल के लिए आरएसएस के सरकार्यवाह(महासचिव) रहने वाले दूसरे व्यक्ति हैं। शेषाद्रि 1987 से 2000 तक इस पद पर रहे थे।  संघ के महासचिव इसके कार्यकारी प्रमुख होते हैं जो संगठन के रोजाना के कार्यों की देखरेख करते हैं। इसके अलावा संघ ने इस बैठक में अपनी काम का विवरण भी मीडिया से साझा किया। संघ की रिपोर्ट के अनुसार इस समय संघ के करीब 58 हजार शाखाएं चल रही है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत