नई दिल्ली: साफ सफाई का हमारे जीवन में काफी महत्व होता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने स्वच्छता अभियान को लेकर जी जान से जुटे हैं। मोदी के स्वच्छता मिशन की न सिर्फ देश में तारीफ हुई है बल्कि विदेशों में भी इस बेहतरीन योजना के चर्चे हैं। आज के समय में देश के काफी सारे शहर सफाई को लेकर जागरुक हो चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के सबसे साफ और गंदे शहर कौन-कौन से हैं। पढ़िए कहीं इनमें आपका शहर भी तो नहीं।
पहले बात साफ शहरों की
1. सूरत (गुजरात)- यहां लोग हजारों की संख्या में उद्योग इंडस्ट्री में काम करते है। सूरत विश्व में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ने वाले शहरों की शुमार है। साल 1994 में गंदगी के कारण शहर महामारी की चपेट में आ गया था। तत्कालीन निगमायुक्त एसआर राव ने दिन और रात की नियमित सफाई का जो अभियान चलाया था वह आज भी जारी है। सूरत ने साफ-सफाई के मामले में 1995-1996 में इंटैक अवार्ड जीता और 2011 में यह तीसरे स्थान पर रहा।