
4 मिनट.. 24 गोलियां और 2 बच्चों की गवाही
जांच एजेंसियों कई कड़ियों को आपस में जोड़ने की कोशिश में जुटी हैं। घरवालों ने एक पल्सर बाइक के बारे में बताया है। अब इस बाइक की भी तलाश की जा रही है। उनकी बेटी के मुताबिक तंजील जब अपनी वैगन आर कार में बैठकर शादी से लौट रहे थे तब सामने से तेजी से एक काले रंग की पल्सर बाइक आई। ये बाइक कार के पीछे गई और अचानक यूटर्न लेकर कार को ओवरटेक किया।
डीएसपी तंजील अहमद को नजदीक से कुल 24 गोलियां मारी गईं। शूटर ने जब पहली गोली मारी थी तभी तंजील को अंदेशा हो गया था कि उनका मकसद क्या है। शायद इसीलिए तंजील ने सबसे पहले अपने बच्चों को कहा- हेड डाउन.. नीचे झुक जाओ। पापा के इतना कहते ही दोनों बच्चे सीट के नीचे छिप गए इसी वजह से दोनों की जान बच गई। हमले में तंजील की पत्नी फरजाना को भी गोलियां लगीं क्योंकि वो अगली सीट पर बैठीं थीं।
एंबुलेंस में लादकर फरजाना को मुरादाबाद ले जाया गया इधर परिजन तंजील के बच्चों को संभालने की कोशिश में जुटे थे। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि ये सब कैसे हो गया क्योंकि तंजील की किसी से दुश्मनी नहीं थी। इसी बीच जांच में जुटी एजेंसियां इन बच्चों से बात कर हमलावरों की पहचान की कोशिश कर रही हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़िए- क्या है काली पल्सर का शूटआउट कनेक्शन ?