नई दिल्ली: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) अफसर तंजील अहमद के कातिलों को पकड़ने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। दिल्ली से यूपी के बिजनौर तक तफ्तीश जारी है इसी बीच एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। काली रात के उस मंजर को याद कर तंजील अहमद के बच्चे अब भी सिहर उठते हैं और अपने पापा को यादकर फूट-फूटकर रोने लगते हैं। सिसकते-सिसकते गला सूख गया है लेकिन उन खौफनाक पलों की याद जहन से मिटती ही नहीं।
NIA के डीएसपी तंजील अहमद का शनिवार की आधी रात बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। तंजील अहमद को जिस वैगन-आर में गोली मारी गई। उसी कार की पिछली सीट पर उनके बच्चे भी बैठे थे। शूटर जब गोलियां बरसा रहा था तो बच्चे सीट के नीचे छिपकर किसी तरह अपनी जान बचा रहे थे। आज इन बच्चों ने दहशत के उन 4 मिनट की सिलसिलेवार पूरी कहानी बताई।
CCTV में NIA अफसर के कातिल !
वक्त- रात 12.53 मिनट
जगह- स्योहरा-सहसपुर रोड
शनिवार रात करीब 12 बजकर 53 मिनट का वक्त हो रहा था। सीसीटीवी कैमरे में एक बाइक आती हुई दिखती है। इसी बाइक के पीछे एक और मोटर साइकिल दिखती है और दोनों उसी स्योहरा गांव की ओर जा रही हैं जहां डीएसपी तंजील अहमद निकाह में शरीक होने के लिए गए थे। ठीक 10 मिनट बाद यही दोनों बाइक वापस लौटीं, पीछे-पीछे एक कार भी आई। रात करीब 1 बजकर 3 मिनट हो रहा था। सबसे पहले एक बाइक गई, फिर दूसरी बाइक गई। रात के अंधेरे में सिर्फ ब्रेकलाइट दिख रही थी और थोड़ी देर बाद इसी सड़क से एक कार गुजरी।
बिजनौर के एम एम पब्लिक स्कूल में कैद हुई सीसीटीवी तस्वीरों के जरिए हत्या का सुराग तलाशने की कोशिश हो रही है। इस बात की जांच हो रही है कि क्या ये बाइक सवार वही तो नहीं थे जिन्होंने बारात से लेकर गांव तक तंजील अहमद का पीछा किया था और मौका मिलते ही सीने में 24 गोलियां उतार दीं।
आगे की स्लाइड में पढ़िए- 4 मिनट.. 24 गोलियां और 2 बच्चों की गवाही