
अपने से बलवान व्यक्ति से शत्रुता न करें-
लोगों को मित्रता और शत्रुता भी सोच समझकर करनी चाहिए। यानी हमें ध्यान रखना चाहिए कि हम बेवजह किसी बलवान व्यक्ति से न उलझें क्योंकि ऐसा करने से हमारे धन की हानि के साथ साथ जान का खतरा भी बना रहता है। क्योंकि बलवान का यह व्यवहार होता है कि वो अपने से कमजोर लोगों को जल्द ही खत्म कर देता है।