1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से रवाना

अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से रवाना

 Written By: IANS
 Published : Jul 04, 2015 12:10 pm IST,  Updated : Jul 04, 2015 12:12 pm IST

जम्मू: अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था शनिवार को यहां से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ, जिसमें करीब 2,000 तीर्थयात्री हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "406 महिलाओं तथा 25 बच्चों सहित

अमरनाथ यात्रियों का...- India TV Hindi
अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू: अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था शनिवार को यहां से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ, जिसमें करीब 2,000 तीर्थयात्री हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "406 महिलाओं तथा 25 बच्चों सहित 1,849 तीर्थ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से बसों, टैक्सियों और निजी वाहनों में श्री अमरनाथजी यात्रा के लिए आज (शनिवार) रवाना हुआ।"

अधिकारी ने बताया कि तीर्थ यात्रियों का काफिला सुबह पांच बजे जम्मू से भगवती नगर यात्री निवास से निकला।

अब तक, करीब 16,000 तीर्थ यात्रियों ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं, जो दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में समुद्र से 14,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है।

दो-महीने लंबी चलने वाली यात्रा का समापन 29 अगस्त को श्रावण की पूर्णिमा के दिन होगा।

यात्री गुफा तक पहुंचने के लिए 36 किलोमीटर के पारंपरिक पहलगाम मार्ग तथा 14 किलोमीटर लंबे उत्तरी कश्मीर के बालटाल मार्ग का इस्तेमाल करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत