1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: संतान नहीं होने पर तांत्रिक के कहने पर देवरों ने भाभी की बलि दी

बिहार: संतान नहीं होने पर तांत्रिक के कहने पर देवरों ने भाभी की बलि दी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 10, 2018 10:01 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 10:01 pm IST

बिहार के सीतामढी जिला के डुमरा थाना अंतर्गत शिवहर गांव में संतान नहीं होने पर एक तांत्रिक के कहने पर दो देवरों ने अपनी भाभी की गला रेतकर हत्या कर दी।

बिहार, तांत्रिक- India TV Hindi
संतान नहीं होने पर तांत्रिक के कहने पर देवरों ने भाभी की बलि दी

सीतामढी: बिहार के सीतामढी जिला के डुमरा थाना अंतर्गत शिवहर गांव में संतान नहीं होने पर एक तांत्रिक के कहने पर दो देवरों ने अपनी भाभी की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस उपाधीक्षक (सदर) वीर धीरेंद्र ने बुधवार को बताया कि मृतका का नाम सरिता देवी (36) है। महिला के पति का नाम भगवान लाल मुखिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में सरिता देवी के देवर सुनील मुखिया और वीर मुखिया एवं उनकी पत्नी इंदिरासन देवी को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

धीरेंद्र ने कहा कि तांत्रिक विनोद राम और उसके तीन सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सुनील मुखिया और वीर मुखिया की पत्नी को शादी के बाद से अबतक कोई संतान नहीं होने पर तांत्रिक ने उनसे कहा था कि सरिता देवी डायन है और उनका घर सरिता की बलि मांग रहा है तभी सुनील एवं वीर को संतान की प्राप्ति होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत