1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नौकरी जाने के डर से मां-बाप-बेटी ने की आत्महत्या, शवों के पास से मिला सुसाइड नोट

नौकरी जाने के डर से मां-बाप-बेटी ने की आत्महत्या, शवों के पास से मिला सुसाइड नोट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 26, 2020 08:50 am IST,  Updated : Jul 26, 2020 08:50 am IST

कर्नाटक के धारवाड़ में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पैदा हुए हालातों की वजह से नौकरी चले जाने के डर में जी रहे एक परिवार के तीन सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

नौकरी जाने के डर से मां-बाप-बेटी ने की आत्महत्या, शवों के पास से मिला सुसाइड नोट- India TV Hindi
नौकरी जाने के डर से मां-बाप-बेटी ने की आत्महत्या, शवों के पास से मिला सुसाइड नोट Image Source : PTI

धारवाड़ (कर्नाटक): देश में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कामकाज, व्यापार और नौकरियों पर इसका बड़ा असर पड़ा है। इसी कारण देश में आर्थिक संकट के बादल भी छाए हुए हैं। ऐसी स्थिति के बीच कई लोगों को जीवन व्यापन की चिंता भी होने लगी है। ताजा मामला कर्नाटक के धारवाड़ से सामने आया है। यहां नौकरी जाने के डर से एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली।

कर्नाटक के धारवाड़ में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पैदा हुए हालातों की वजह से नौकरी चले जाने के डर में जी रहे एक परिवार के तीन सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वालों में मां-बाप और बेटी शामिल हैं। उनके शवों के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। धारवाड़ पुलिस थाने के इंस्पेक्टर ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।