1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CBI ने व्यापम में 3 और FIR दर्ज किए

CBI ने व्यापम में 3 और FIR दर्ज किए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 17, 2015 03:25 pm IST,  Updated : Jul 17, 2015 06:34 pm IST

नई दिल्ली- सीबीआई निदेशक अनिल सिन्हा से मिली जानकारी के मुताबिक व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) घोटाले में 3 और नए एफआईआर दर्ज किए हैं। सीबीआई निदेशक ने नई दिल्ली में इसकी जानकारी दी। सीबीआई निदेशक

व्यापम में CBI ने दर्ज की...- India TV Hindi
व्यापम में CBI ने दर्ज की 3 और FIR

नई दिल्ली- सीबीआई निदेशक अनिल सिन्हा से मिली जानकारी के मुताबिक व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) घोटाले में 3 और नए एफआईआर दर्ज किए हैं। सीबीआई निदेशक ने नई दिल्ली में इसकी जानकारी दी। सीबीआई निदेशक ने कहा कि शीर्ष अदालत ने एजेंसी को ये जांच सौंपी है और हम पूरी क्षमता से अपना कम करेंगे।

व्यापम से जुड़े मामलों में अभी तक 21,000 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इस जांच के दौरान 48 लोगों की मौत हो चुकी है। एसटीएफ इस मामले के 12,000 आरोपियों के चालान भी पेश कर चुकी है।

आपको बता दें कि इस मामले में कुल 28 लोगों को आरोपी बनाया गया है. इसके अलावा वन रक्षक परीक्षा-2013 में 100 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच अब तक STF के हाथ में थी।

 लेकिन नौ जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने व्यापम मामले की जाँज के आदेश सीबीआई को दे दिए थे। सीबीआई ने सोमवार को भोपाल पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी।

सीबीआई अब तक जांच कर रही एसटीएफ और जिले स्तर पर गठित पुलिस की एसआईटी के साथ कई दौर की बैठकें कर चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत