1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. माफिया डॉन छोटा राजन के 3 शूटर इलाहाबाद में अरेस्ट

माफिया डॉन छोटा राजन के 3 शूटर इलाहाबाद में अरेस्ट

 Written By: IANS
 Published : Nov 03, 2015 08:40 pm IST,  Updated : Nov 03, 2015 08:40 pm IST

इलाहाबाद: इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार किए गए माफिया डॉन छोटा राजन के तीन शूटरों को उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, ये तीनों मुख्य

छोटा राजन के 3 शूटर...- India TV Hindi
छोटा राजन के 3 शूटर इलाहाबाद में अरेस्ट

इलाहाबाद: इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार किए गए माफिया डॉन छोटा राजन के तीन शूटरों को उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, ये तीनों मुख्य रूप से छोटा राजन के एक गुर्गे आजाद अंसारी से जुड़े हुए हैं। आजाद अंसारी फिलहाल इलाहाबाद के नैनी सेंट्रल जेल में बंद है।

बताया जा रहा है कि उसने तीनों शूटरों को मुंबई में केबल का काम करने वाले एक व्यवसायी को डराने के लिए उस पर गोली चलाने को कहा था। एसटीएफ के सीओ प्रवीण कुमार के मुताबिक, व्यापारी पर हमला कराया जाना था, ताकि आजाद अंसारी करोड़ों की रंगदारी वसूल सके।

प्रवीण कुमार के मुताबिक, गिरफ्तार शूटरों में इंद्रेश इलाहाबाद जिले के सराय इनायत का रहने वाला है। उसका साथी रमेश भी यहीं का ही है। तीसरा शूटर मोहम्मद शेखू का इलाहाबाद में प्रयाग स्टेशन के पास घर है। मुंबई जाने से पहले ही एसटीएफ को इनके बारे में जानकारी मिल गई और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यूपी में छोटा राजन के गिरोह के 30 से ज्यादा शूटर अभी तक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। साल 2009 में एसटीएफ ने नईम अख्तर और कमर सईद को पकड़ा था। वहीं, साल 2012 में बलरामपुर के रहने वाले जहांगीर को गिरफ्तार किया गया था। उसका भी तार राजन गिरोह से जुड़ा था। जहांगीर ने उस वक्त खुलासा किया था कि गैंग के लिए उसने मुंबई में एक दर्जन से ज्यादा हत्याएं की हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत