1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा 979 पहुंचा, 25 लोगों की मौत

भारत में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा 979 पहुंचा, 25 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2020 05:58 pm IST,  Updated : Mar 29, 2020 05:58 pm IST

अब तक देश में कोरोना वायरस के 979 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें 25 मौतें भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटों के अंदर देश में 106 नए मामले सामने आए हैं और 6 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

Till now there have been 979 COVID19 confirmed cases in India, including 25 deaths- India TV Hindi
Till now there have been 979 COVID19 confirmed cases in India, including 25 deaths Image Source : AP

नई दिल्ली: अब तक देश में कोरोना वायरस के 979 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें 25 मौतें भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटों के अंदर देश में 106 नए मामले सामने आए हैं और 6 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होनें बताया कि भारतीय रेलवे ने पिछले 5 दिनों में 1.25 लाख डब्बों में आवश्यक वस्तुओं जैसे चीनी, नमक, कोयला, पेट्रोलियम आदि को पहुंचाया है।

संयुक्त सचिव लव अग्रवाल से जब पूछा गया कि वेंटीलेटर पर कोरोना वायरस के कितने मरीज है इसपर उन्होनें कहा कि अभी मेरे पास आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। उन्होनें कहा कि राज्य स्तर पर डेटा की निगरानी की जा रही है। उच्च जोखिम वाले मामले जिनमें मापदंड के रूप में उम्र/संपर्क इतिहास शामिल है और जो गंभीर पाए गए हैं वह निगरानी में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत