1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में वकीलों की हड़ताल खत्म, बार संघों की समन्वय समिति ने घोषणा की

दिल्ली में वकीलों की हड़ताल खत्म, बार संघों की समन्वय समिति ने घोषणा की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 15, 2019 07:52 pm IST,  Updated : Nov 15, 2019 08:16 pm IST

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में पुलिस और वकीलों के बीच हुई हिंसक झडप के बाद से जारी वकीलों की हड़ताल गुरुवार को खत्म हो गई।

Tis Hazari clash- India TV Hindi
Tis Hazari clash (File Photo)

नई दिल्ली: दिल्ली की सभी छह जिला अदालतों में बीते चार नवंबर से चली आ रही वकीलों की हड़ताल शुक्रवार को खत्म हो गई। तीस हजारी अदालत में वकीलों और पुलिस के बीच झड़प के बाद जिला अदालतों में वकील हड़ताल पर चले गए थे। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा वकीलों को मामला सुलझाने का निर्देश दिये जाने के बाद ऑल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट्स बार एसोसिएशन की समन्वय समिति ने पदाधिकारियों की बैठक के बाद यह फैसला लिया। 

संगठन के अध्यक्ष महावीर शर्मा ने कहा, “हम उच्च न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं इसलिये काम से गैरहाजिरी को स्थगित किया जाता है और शनिवार से काम बहाल होगा। वकील संरक्षण अधिनियम के लिये हमारी लड़ाई जारी रहेगी।”

तीस हजारी अदालत में दो नवंबर को पार्किंग को लेकर वकीलों और पुलिस के बीच हुई झड़प में कम से कम 20 सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे जबकि कुछ वकीलों को भी चोट आई थी। इसके बाद झड़प के विरोध में छह जिला अदालतों में चार नवंबर से वकील हड़ताल पर थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत