1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ममता बनर्जी के एक और विधायक ने की बगावत! कहा- TMC में काम नहीं करने दिया जा रहा

ममता बनर्जी के एक और विधायक ने की बगावत! कहा- TMC में काम नहीं करने दिया जा रहा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 16, 2021 06:35 pm IST,  Updated : Jan 16, 2021 06:35 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अध्यक्ष ममता बनर्जी की परेशानियां कम होती नजर नहीं आ रही हैं। उनकी पार्टी TMC के एक और विधायक ने बगावत कर दी है।

ममता बनर्जी के एक और विधायक ने की बगावत! कहा- TMC में काम नहीं करने दिया जा रहा- India TV Hindi
ममता बनर्जी के एक और विधायक ने की बगावत! कहा- TMC में काम नहीं करने दिया जा रहा Image Source : HTTPS://WWW.FACEBOOK.COM/SRIRAJIBBANERJE

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अध्यक्ष ममता बनर्जी की परेशानियां कम होती नजर नहीं आ रही हैं। उनकी पार्टी TMC के एक और विधायक ने बगावत कर दी है। TMC विधायक और ममता सरकार में मंत्री राजीब बनर्जी ने बागी तेवर दिखाते हुए अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है।

बागी हुए राजीव बनर्जी

इंडिया टीवी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में विधायक राजीब बनर्जी ने कहा कि वह पार्टी में अच्छा काम करना चाहते हैं लेकिन उनकी राह में बाधा डाली जाती है। उन्हें सही से काम नहीं करने दिया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने इतना सब कहने के बाद भी साफ नहीं किया कि वह TMC में ही रहेंगे या बीजेपी ज्वाइन करेंगे।

TMC से नाराज हैं राजीब बनर्जी

लेकिन, उनके इस बयान से साफ है कि फिलहाल वह पार्टी से काफी नाराज हैं। उन्होंने TMC पर सीधे तौर पर काम नहीं करने देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके काम में पार्टी की ओर से बाधा डाली जाती है। गौरतलब है कि इसी साल बंगाल में चुनाव होने हैं और ऐसे में अपने ही नेताओं का नाराजगी TMC को भारी पड़ सकती है।

BJP कर चुकी है बड़ा दावा

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने हाल ही में दावा किया था, "पश्चिम बंगाल में 41 विधायक ऐसे हैं, जो भाजपा में शामिल होना चाहते हैं और अगर उन सभी को भाजपा में शामिल में कर लें तो वहां की ममता बनर्जी की सरकार गिर जाएगी।"

BJP के संपर्क में 41 MLA

विजयवर्गीय ने कहा था, "मेरे पास 41 विधायकों की सूची हैं, वे बीजेपी में आना चाहते हैं। मैं उन्हें बीजेपी में शामिल करूं तो बंगाल में सरकार गिर जाएगी। हम देख रहे हैं कि किसे लेना है और किसे नहीं। अगर छवि खराब है किसी की तो हम नहीं लेंगे। सबको लग रहा है ममता बनर्जी की सरकार जा रही है। बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

TMC