1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के प्रगति मैदान में ट्रेड फेयर का आगाज, 28 देश ले रहे हिस्सा

दिल्ली के प्रगति मैदान में ट्रेड फेयर का आगाज, 28 देश ले रहे हिस्सा

 Written By: IANS
 Published : Nov 14, 2015 04:53 pm IST,  Updated : Nov 14, 2015 06:32 pm IST

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े व्यापार मेले का 35वां संस्करण नई दिल्ली के प्रगति मैदान में शनिवार को शुरू हो गया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इसे विश्व के अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय व्यापारिक

दिल्ली में ट्रेड फेयर...- India TV Hindi
दिल्ली में ट्रेड फेयर का आगाज, 28 देश ले रहे हिस्सा

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े व्यापार मेले का 35वां संस्करण नई दिल्ली के प्रगति मैदान में शनिवार को शुरू हो गया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इसे विश्व के अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय व्यापारिक संबंध मजबूत करने की दिशा में एक अवसर बताया।

मुखर्जी ने यहां अपने उद्घाटन संबोधन में कहा, "भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) एक ब्रांड बन चुका है, जो दुनियाभर में लोकप्रिय है। इस वार्षिक व्यापार मेले से विश्व के अन्य देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे।

दो सप्ताह तक चलने वाला यह व्यापार मेला 27 नवंबर को समाप्त होगा। पहले पांच दिन सिर्फ कारोबारियों के लिए आरक्षित हैं। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा कि वैश्विक स्तर के इस कार्यक्रम में 28 देश हिस्सा लेंगे। आईआईटीएफ के इस संस्करण का थीम प्रधानमंत्री मोदी का 'मेक इन इंडिया' अभियान है।

इस साल अफगानिस्तान व्यापार मेले का साझीदार देश है। बांग्लादेश भी विशेष देश के तौर पर इसमें शामिल है, जबकि गोवा और झारखंड साझेदार राज्य और मध्य प्रदेश विशेष राज्य के तौर पर भागीदारी कर रहा है।

आयोजकों के मुताबिक, भारत और दुनियाभर से 7,000 से अधिक कंपनियां इस मेले में शिरकत कर रही हैं। इसमें मिस्र, भूटान, चीन, क्यूबा, जर्मनी, हांगकांग, इंडोनेशिया, ईरान, इराक, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, थाईलैंड, तिब्बत, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे देश हैं।

इस मेले में पिछले साल 14 लाख से अधिक लोग आए थे, जो 2013 की तुलना में नौ प्रतिशत अधिक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत