1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोल्हापुर जानेवाली ट्रेन पहुंची राजस्थान, किसानों ने रूट बदलने का आरोप लगाया

कोल्हापुर जानेवाली ट्रेन पहुंची राजस्थान, किसानों ने रूट बदलने का आरोप लगाया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 22, 2017 11:08 pm IST,  Updated : Nov 22, 2017 11:08 pm IST

महाराष्ट्र के 1500 किसानों के एक समूह ने आज दावा किया कि दिल्ली से कोल्हापुर की उनकी ट्रेन गलती से अपना मार्ग बदलकर राजस्थान पहुंच गई लेकिन रेलवे ने किसी तरह की लापरवाही से इंकार किया और कहा कि विशेष ट्रेन का पहले से तय कोई मार्ग नहीं था

Train- India TV Hindi
Train

नयी दिल्ली: महाराष्ट्र के 1500 किसानों के एक समूह ने आज दावा किया कि दिल्ली से कोल्हापुर की उनकी ट्रेन गलती से अपना मार्ग बदलकर राजस्थान पहुंच गई लेकिन रेलवे ने किसी तरह की लापरवाही से इंकार किया और कहा कि विशेष ट्रेन का पहले से तय कोई मार्ग नहीं था और यात्री अपने गंतव्यों तक सुरक्षित पहुंचेंगे। किसानों को कोल्हापुर से दिल्ली और दिल्ली से कोल्हापुर ले जाने के लिए लोकसभा सदस्य राजू शेट्टी के किसान संगठन स्वाभिमानी शेतकारी संगठन द्वारा फुल टेरिफ रेट :एफटीआर: विशेष ट्रेन बुक की गई थी। 

किसान संगठन के अनुसार, रेलवे ने 16 नवंबर को एक अधिसूचना जारी की थी जिसके स्टाप महाराष्ट्र के कराड, मिराज और मनमाड में थे। फिलहाल ट्रेन में मौजूद संगठन के सदस्य माणिक कदम ने दावा किया कि रेलवे ने गलत मार्ग पकड़ लिया और वे ग्वालियर के पास मध्यप्रदेश के बनमोरे स्टेशन पर फंस गये जिसके बाद इस बारे में रेलवे को जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि यह हमें दिये गये ट्रेन रूट में शामिल नहीं था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत