1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड के दिवंगत मंत्री प्रकाश पंत ने CM त्रिवेंद्र सिंह रावत से किया था लौटने का वादा

उत्तराखंड के दिवंगत मंत्री प्रकाश पंत ने CM त्रिवेंद्र सिंह रावत से किया था लौटने का वादा

 Reported By: IANS
 Published : Jun 06, 2019 06:18 pm IST,  Updated : Jun 06, 2019 06:18 pm IST

दिवंगत मंत्री के साथ अपनी यादों को साझा करते हुए सीएम रावत ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि फरवरी में राज्य का वित्तवर्ष 2019-20 का बजट पेश करने के तुरंत बाद पंत को 'आक्रामक कैंसर' का पता चला था।

prakash pant and trivendra singh rawat- India TV Hindi
prakash pant and trivendra singh rawat

देहरादून: अमेरिका के लिए रवाना होने से पहले उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत (58) ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से कहा था कि वह निश्चित रूप से वापस आएंगे। लेकिन वहां बुधवार को कैंसर से चली लंबी लड़ाई हारने के बाद उनका निधन हो गया।

दिवंगत मंत्री के साथ अपनी यादों को साझा करते हुए रावत ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि फरवरी में राज्य का वित्तवर्ष 2019-20 का बजट पेश करने के तुरंत बाद पंत को 'आक्रामक कैंसर' का पता चला था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी कैंसर संस्थान और शोध केंद्र नई दिल्ली के डॉक्टरों ने कहा कि पंत को 'दुर्लभ' प्रकार का कैंसर है और 'चीजें नियंत्रण से बाहर' जा चुकी हैं। रावत ने कहा कि पंत को फिर भी सलाह दी गई वह इलाज के लिए अमेरिका जाएं।

रावत ने टूटे हुए स्वर में कहा, "मैंने उन्हें (पंत) को देखने के लिए अमेरिका का दौरा किया। मैं उनके साथ देर रात तक रहा। जब मैं लौट रहा था, उन्होंने मुझसे कहा कि वह निश्चित रूप से लौटेंगे।" उन्होंने रुंधे गले से कहा, "लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत