1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना में संदिग्ध माओवादियों ने टीआरएस नेता को किया अगवा

तेलंगाना में संदिग्ध माओवादियों ने टीआरएस नेता को किया अगवा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 09, 2019 06:51 pm IST,  Updated : Jul 09, 2019 06:51 pm IST

तेलंगाना के भद्राद्रि कोठगुडम जिले में संदिग्ध माओवादियों ने टीआरएस के एक नेता को उनके घर से अगवा कर लिया और उन्हें पड़ोस के छत्तीसगढ़ ले गए। 

Representaional Image- India TV Hindi
Representaional Image

हैदराबाद: तेलंगाना के भद्राद्रि कोठगुडम जिले में संदिग्ध माओवादियों ने टीआरएस के एक नेता को उनके घर से अगवा कर लिया और उन्हें पड़ोस के छत्तीसगढ़ ले गए। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के एक स्थानीय नेता एन श्रीनिवास राव (45) को सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात कोठुर गांव से अगवा कर लिया गया। 

जिला पुलिस अधीक्षक सुनील दत ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हम इस पर कदम उठा रहे हैं। हम उन्हें जल्द वापस लाना चाहते हैं।’’ राव की पत्नी दुर्गा ने न्यूज चैनलों को बताया कि हथियार और लाठियों के साथ आए 10-15 अज्ञात लोग उनके घर में घुस गए और पति को घर से बाहर खींच कर निकाला। उनलोगों ने उनके पति, बेटे और उनकी भी पिटाई की। 

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हमने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो मुझे पर भी बंदूक तान दिया। हमें घर से बाहर निकलने नहीं दिया गया।’’ राव की पत्नी ने अपहर्ताओं से उनके पति को रिहा करने का अनुरोध किया है । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत